Monday, July 18, 2016



कश्मीर में कौन लोग मर रहे हैं ?
बरेलवी, देवबंदी, वहाबी, अहले हदीस, तब्लीगी, शिया, सुन्नी, शैख़, पठान, अंसारी, धोबी या मुसलमान ?? जाहिर सी बात है आपका जवाब होगा मुसलमान।
लेकिन बात अभी भी समझ मैं नहीं आई कि मारना तो किसी एक फिरके वालों को था ये मिक्स कैसे मारे गए हैं ?
क्या सब फिरके मिल कर सामने आये थे या सिर्फ मुसलमान बन कर सामने आये थे ?
मुझे हैरत उस वक़्त हुई जब सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो के अनुसार एक बूढ़े को बचाने के लिए उसकी मदद करने आये क़ातिलों ने जब उसको बाहर निकालना चाहा और जैसे ही उस बूढ़े शक़्स की दाढ़ी नज़र आई तो उसका फिरका पूछें बिना ही गोलियों से भून दिया गया।
अच्छा अच्छा क़ातिलों ने उन्हें मुसलमान समझा होगा ??
जब मुस्लमान ही टारगेट है तो फिरकों में आग लगा क्यों नहीं देते ?
जब मुस्लमान ही टारगेट है तो फिरकों से बाहर क्यों नहीं निकलते ?
जब मुस्लमान ही टारगेट है तो सिर्फ मुस्लमान क्यों नहीं हो जाते ?
जब मुस्लमान ही टारगेट है तो फिर क्यों हंसी उड़वा रहे हो फिरकों मैं बंट कर ?
जवाब हो तो देते जाइये भाई !

No comments: