वी कैन डू इट..
'पोस्टर' थीम
- यह तस्वीर भेजी है माजा ओस्टोजिक ने. उन्होंने यह तस्वीर 2012 की गर्मियों में न्यूयॉर्क में ली थी.
- श्रोपशर के टेल्फ़ोर्ड के ब्लिस्ट्स हिल विक्टोरियन टाउन म्यूज़ियम में विक्टोरियन स्टाइल में दीवारों पर चिपका पोस्टर. तस्वीर भेजी है जोआन स्मिथ ने.
- पोस्टर की यह तस्वीर भेजी है एलेक्ज़ेंड्रा स्नीज़ेक ने.
- डेविड ब्रॉइ की मौत के कुछ दिन बाद उनकी याद में ब्रैडफ़ोर्ड में चिपकाया गया पोस्टर. यह तस्वीर भेजी है ब्रैन एंडरसन ने.
- इस तस्वीर में इसमें केवल एक महिला असली है और बाक़ी दीवार पर बनी पेंटिंग है. यह तस्वीर क्वालालंपुर की एक कंस्ट्रक्शन साइट पर ली गई है. इसे भेजा है पीटर वेयर ने.
- इन पोस्टरों को कुछ इस तरह फाड़ा गया है कि उनके नीचे कई पुराने पोस्टर भी दिख रहे हैं. यह तस्वीर एलन हेज़ ने मूरगेट ट्यूब स्टेशन पर ली है.
- पैट्रिक ओ कॉनर की तस्वीर. इस पोस्टर में चीन में बदलाव के दौर को दिखाया गया है.
- क्लाइव फ़िनिस ने यह तस्वीर सिसली में छुट्टियों के दौरान ली थी. बेकार और बिना देखरेख के खड़ी इस इमारत में उन्होंने कई पोस्टर चिपके देखे थे.
- लुइशम स्टेशन पर हरेक ग़ौर से इस आदमी को देख रहा था. विज्ञापन के पुराने पोस्टरों को हटाकर नए पोस्टर लगाने दौरान अन्ना हीथ ने यह तस्वीर ली थी.
- रसेल वुड को इन पोस्टरों और इनके गहरे रंगों में इतिहास का एक ख़ास दौर दिखता है.
- बेरूत की दीवारों पर एक चैरिटी स्ट्रीट फ़ेयर का प्रचार करने के लिए पोस्टर लगाते कार्यकर्ता. यह तस्वीर भेजी है रुस मॉचाराफ़ी ने.
- इंग्लैंड-वेल्स की सीमा पर मौजूद पब को बढ़ावा देने का उम्दा और अजीब तरीक़ा. फ़ोटो भेजने वाले माइक फ़िन का कहना है कि यह तरीक़ा काम कर गया है.














No comments:
Post a Comment